फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती में रजत पदक जीत कर उदयवीर ने बढ़ाया करमपुर का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
करमपुर के मेघबरन अखाड़े के होनहार पहलवान उदयवीर यादव ने चेन्नई के महाबलीपुरम में आयोजित आल इंडिया सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता बीते 29 एवं 30 अगस्त को आयोजित हुई थी। उदयवीर 70 किलो भार वर्ग के खिलाड़ी हैं। वे सैदपुर क्षेत्र के कोटिशा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उदयवीर के प्रशिक्षक अदालत यादव ने बताया कि समुद्र के किनारे हुई इस कुश्ती प्रतियोगिता में 24 राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया था। फाइनल में उदयवीर का सामना महाराष्ट्र के शिवम पहलवान से हुआ था। फाइनल में दूसरे नंबर पर आने से पहले उदयवीर ने चार दूसरे पहलवानों को पराजित किया था। उनके रजत पदक हासिल करने की खबर से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर फैल गई। मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बताया कि तीन सितंबर को मेघबरन स्टेडियम में उदयवीर के आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें