ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर सूचना पर पहुंचे एसपी रामबदन सिंह ने मातहतों लुटेरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। नंदगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे आते दिखाई पड़े।
इसी दौरान लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम पीछा करते हुए शहर कोतवाली पुलिस भी जंजीरपुर गांव के पास पहुंची। वहां मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। वहीं एक लुटेरा फरार हो गया। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई।
पुलिस ने दोनों के पास से लूट के एक लाख 80 हजार रुपये, एटीएम और दो पिस्टल भी बरामद की। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल हुए है। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।