फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत, मचा कोहराम

Mon, 04 Oct 2021 12:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पड़राव गांव में रविवार की शाम पांच बजे बिजली की चपेट में आकर किशोरी और युवती की मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


पड़राव गांव निवासी बाल्मीकि राजभर की पुत्री प्रियंका(16) और पड़ोसी घुरहू राजभर की पुत्री रेखा(20) रविवार की शाम हल्की बारिश के दौरान सिवान स्थित झोपड़ी से भूसा लाने गई थी। दोनों जैसे ही खेत में पहुंची, इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आते ही प्रियंका और रेखा गिर गई।

यह देख ग्रामीण दौड़ पड़े और दोनों को चिकित्सक के पास ले जाना चाहे, लेकिन दोनों की मौत हो गई थी। प्रियंका की मां घुरी देवी, भाई दीपक, रोशन, अंकित और बहन सोनम रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे। रेखा की मां इमरती देवी, बहन काजल, भाई अमित एवं रजनीश की भी यही स्थिति थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें