फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले सीरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने बुधवार की रात 380 पीस नशीले फैंसीडिल सीरप के साथ बंगाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रहा थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो की पूरब दिशा में दो संदिग्ध युवक बैग लेकर घूम रहे थे। शंका के आधार पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन उर्फ हुमायूं और प्रशांत ने युवकों को बुलाया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीन बैग से 380 शीशी नशीली फैंसीडिल सीरप बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रुबेल शेख निवासी मोनपुरा थाना कालिया चक मालदा पश्चिम बंगाल और दूसरे ने मासिद अली निवासी मोहब्बतपुर थाना कालिया चक मालदा पंश्चिम बंगाल बताया। दोनों ने बताया कि वाराणसी से इस नशीले सीरप को खरीदकर पश्चिम बंगाल में बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें