फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य शुरू

विज्ञापन
मेदिनीपुर के पास निर्माणाधीन रेल परियोजना। फाइल फोटो - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के दायरे में आने वाली एक लाख 32 हजार ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य पर पंद्रह करोड़ रुपये खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है। प्रथम चरण में पाइलिंग और फांउडेशन बनाने का काम किया जा रहा है। बीते वर्ष अगस्त में रेलवे ने टेंडर जारी किया था लेकिन इसकी डिजाइन को लखनऊ मुख्य अभियंता कार्यालय से मंजूरी नहीं मिल सकी थी। बीते नवंबर में हरी झंडी मिलने के बाद अब कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग की देखरेख में यूपीपीसीएल की ओर से ट्रांसमिशन लाइन शिफ्ट करने का कार्य शुरू किए जाने से अब उम्मीद बंधी है कि परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों के ट्रायल एवं संचालन में कोई रुकावट नहीं आएगी। एक लाख 32 हजार क्षमता की यह पावर ग्रिड लाइन सोनवल-ताड़ीघाट रेलवे लाइन के ऊपर से होते हुए मेदिनीपुर तिमुहानी के पास हाई-वे के ऊपर से हमीद सेतु के बगल से गंगा नदी को पार करती है। इस दायरे में झिंगुरपट्टी देहात के अलावा अन्य स्थान भी आते हैं। इसी दायरे में पावर ग्रिड के टावर और तार को सुरक्षित तरीके से ऊंचा किया जाना है। यह कार्य पूरा होने के साथ ही सोनवल से ताड़ीघाट, सिटी एवं घाट स्टेशन तक पहले चरण के कार्य में तेजी आएगी। इस नये रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए ओएचई वायर (ओवर हेड इक्विपमेंट वायर) लगाने का अभी काम किया जाना है। इस पर भी काम अभी शुरू किया जाना है। इसको लेकर डिजाइन का काम अंतिम दौर में है।
उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार की मंशा के अनुरूप दिसंबर 2022 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना की आधारशिला 14 नवंबर 2016 को रखी थी। कुल 51 किमी लंबी परियोजना को कुल 1766 करोड़ में पूरा करना है। फिलहाल इसके पहले चरण की परियोजना का काम चल रहा है।
विज्ञापन

मरदह, बिरनो, बढुआ गोदाम में बनेगा स्टेशन
परियोजना के दूसरे चरण के कार्य में जनपद के कई गांवों के साथ ही पड़ोसी जनपद मऊ के करीब आधा दर्जन गांव दायरे में आएंगे। इस चरण में करीब 70 गांव शामिल हैं जिसमें आठ मऊ और बाकी गाजीपुर में हैं। इसमें करीब 250 हेक्टेयर जमीन पर काम होने संभावना है। जनपद में दूसरे चरण के दौरान जंगीपुर, बिरनो, मरदह और बढुआ गोदाम के पास नया स्टेशन प्रस्तावित है।
मंजूरी मिलने के बाद एक लाख 32 हजार ट्रांसमिशन लाइन के उच्चीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।-डी तुलसी राम, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें