गाजीपुर। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत दक्षता, कौशल विकास और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के लिए चिन्हित उत्पाद जूट वाल हैगिंग के हस्तशिल्पियों, कारीगरों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता के उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता ने दी।
इसके लिए आनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट पर लक्ष्य पूर्ति तक आमंत्रित किये जाते है। प्रशिक्षित लाभार्थियों को बैंकों की विभिन्न योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त करने 9की सुविधा है। अभ्यर्थियों को उनके साक्षात्कार की तारीख के बारे में फोन द्वारा अलग से सूचित किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।