जंगीपुर। स्थानीय नगर पंचायत में भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने मंगलवार को चोरी तीन बाइक, एक तमंचा एवं एक कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
अपराध पर अंकुुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक चोरी की बाइक और तमंचा- कारतूस के साथ वार्ड नंबर चार किदवईनगर कस्बा निवासी बनी पांडेय उर्फ गोलू, अफजाल राईनी उर्फ लंगड़ और तौफीक सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर उनके घर के पास से दो चोरी की और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।