कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर खड़ी राप्तीनगर डिपो की बस से चोर शुक्रवार की रात 12 बोल्ट की दो बैट्री खोल ले गए। शनिवार की सुबह जब चालक बस चालू करना चाहा तो बैट्री गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
राप्तीनगर डिपो की बस गोरखपुर से चलकर मऊ होकर कासिमाबाद शुक्रवार की शाम 5.30 बजे आकर प्रतिदिन की तरह कस्बे स्थित रसड़ा मार्ग पर बगीचे के सामने खड़ी हो गई। बस चालक अरविंद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रात खाना खाने के बाद बस सो रहे थे। सुबह लगभग 6.30 बजे बस को गोरखपुर ले जाने के लिए जब स्टार्ट करने लगे तो बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसके बाद बैट्री बॉक्स खोल कर बैट्री चेक किया तो उसमें 12 बोल्ट की रखी दो बैट्री गायब थी। बैट्री बॉक्स में नहीं होने से चालक और परिचालक के होश उड़ गए। इसके बाद चालक ने अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।