फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: चोरों ने मिठाई की दुकान पर बोला धावा, रुपये सहित खाने-पीने के सामान पर किया हाथ साफ

Fri, 23 Jul 2021 02:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

संचालक राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान के पीछे दीवार पर एग्जॉस्ट फैन लगाने के लिए बनाए गए स्थान से अंदर घुस गए।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बडेसर मोड़ के पास स्थित मिठाई की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। काउटंर में रखे रुपये सहित हजारों के सामान उठा ले गए। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बडेसर मोड़ तिराहे के पास स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार है। संचालक राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान के पीछे दीवार पर एग्जॉस्ट फैन लगाने के लिए बनाए गए स्थान से अंदर घुस गए।

चोरों ने दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये नगदी सहित करीब दो हजार रुपये के सिक्के चुरा लिया। वहीं मिठाई सहित खाने-पीने की अन्य सामन भी चोर अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह जब उसने दुकान खोला तो घटना की जानकारी हुई।  संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  इधर, बडेसर मोड़ तिराहे के पास ही अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तैनात रहती है। चोरी की इस घटना के बाद से पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें