फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर भू-माफिया की ओर से किए गए कब्जे को मुक्त कराने को लेकर शासन गंभीर है। जमानिया के न्यायिक तहसीलदार ने स्थानीय गांव स्थित पोखरी की भूमि पर वर्षों से हुए अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया है। बुधवार की देर शाम राजस्व कर्मियों ने जगह-जगह डुगडुगी पिटवाई। इससे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। अवैध कब्जा करने वालों को चेताया गया है कि अगर एक हफ्ते के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो स्थानीय प्रशासन स्वयं सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का काम करेगा। इस कार्य में आए खर्चे को अवैध रूप से कब्जा किए गए लोगों से वसूला जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय गांव में दो पोखरी जिसका कुल रकबा करीब 15 बिस्वा है। गांव के ही करीब चौदह लोगों द्वारा काफी दिनों से पक्का मकान, झोपड़ी, मिट्टी आदि डालकर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। इन लोगों के ऊपर मुकदमा होने के साथ ही इन्हें कई बार जमीन खाली करने के लिए न्यायालय की तरफ से नोटिस भी जारी कर दी गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, लेखपाल रामराज, विनीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गौतम यादव, रवि प्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें