फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। जीआरपी की टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के पास से ट्रेनों में चोरी के एक आरोपी को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने ताड़ीघाट मेमो ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ यात्रियों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी टीम स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की चेकिंग और तलाश में जुटी हुई है। जीआरपी दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात स्थानीय दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के पास से चोर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप उर्फ ओमप्रकाश निवासी मतसा थाना जमानिया बताया। उसके कब्जे से 1520 रुपये बरामद किए गए। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों की चेकिंग की गई। दिलदारनगर- नगसर ताड़ीघाट मेमो पैसेंजर में यात्रा कर रहे रेल यात्री को जागरूक करते हुए स्टेशन के आसपास तथा ट्रेनों में संदिग्ध वस्तु और व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें