फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर मास्क, गलब्स और सेनेटाईजर होगा उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को कोरोना से बचाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में सातवें चरण में 3040 बूथों पर मतदान होगा। ऐसे में बूथों पर मास्क, ग्लब्ज, सैनिटाइजर, पीपी किट और फेस शील्ड उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी गई है। प्रत्येक बूथों पर उपलब्ध कराए जाने वाले इन सामानों को उपलब्धता के मुताबिक जल्द ही खरीदारी की भी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अबतक सक्रिय मरीजों की संख्या 194 पहुंच गई है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन 20 से अधिक मरीज आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनैट की जांच में मिल रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग किशोरों के साथ 18 से 60 वर्ष के आयु के लोगों को कोरोना का दोनों डोज लगाकर सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं, वहीं फ्रंटलाइन वर्करों, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाकर सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विधानसभा चुनाव की चुनौती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां कर दी है। वहीं निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद बूथों पर आने वाले प्रत्येक मतदाताओं को सैनिटाइजकरने के अलावा मास्क, जरूरत पड़ने पर पीपी किट, फेस शील्ड, ग्लब्ज उपलब्ध कराने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं प्रत्येक बूथों पर थर्मल स्क्रेनिंग मशीन भी उपलब्ध रहेगा।
देखा जाए तो बूथों के मुताबिक 100 एमएल, 500 एमएल और 250 एमएल के रूप में 53183 एमएल हैंड सैनिटाइजर की आवश्यकता है, जिसमें 100 एमएल में 10000 एमएल सैनिटाइजर उपलब्ध हैं। इसी तरह 289372 में 151345 मास्क, 3344 पीपीई किट में 300 और 29579 फेस सिल्ड में 1100 उपलब्ध हैं। जबकि हैंड ग्लब्ज 14250 उपलब्ध हैं। इसके अलावा थर्मल स्क्रेनर 1200 उपलब्ध हैं। शतप्रतिशत इन सामानों को बूथों पर उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही खरीदारी की भी प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे आवश्यकता के मुताबिक किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

0
इनसेट
आशा, पैरामेडिकल स्टाफ होंगे तैनात
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रत्येक बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा और पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी, जिससे मताधिकार का प्रयोग करने वाले प्रत्येक मतदाताओं का थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा सके। साथ ही हैंड सेनेटाईजर और मास्क जैसे सुरक्षात्मक उपायों के साथ वे बूथ में प्रवेश कर सके और संक्रमण से उनका बचाव हो सके।
0
मास्क, ग्लब्ज, सैनिटाइजर आदि के जरिये कोरोना संक्रमण से मतदाताओं को बचाएंगे। ये सामान निर्वाचन कार्यालय की ओर से खरीदे जाएंगे।बूथों पर आशा और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होग। इमरजेंसी किट उपलब्ध कराया जाएगा। - डॉ. डीपी सिन्हा, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें