फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर होगा लाखों का धूम-धड़ाका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली पर लाखों के पटाखे से धूम-धड़ाका होगा। शहर के आरटीआई मैदान में लगाई गई पटाखों की दुकानों पर बुधवार की रात तक तक भीड़ बनी रही। लोगों ने तेज आवाज वाले के साथ ही रंग-बिरंगी रोशनी वाले पटाखों की जमकर खरीद की। पटाखों की खरीदारी को लेकर युवकों एवं बच्चों में कुछ खास उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

रोशनी का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस पर्व की धूम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मची हुई है। पर्व पर आतिशबाजी का महत्व है। आतिशबाजी के लिए इस बार शहर के आरटीआई मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई है। मैदान में चालीस दुकानें लगाई गई है जिसमें छोटे-बड़े हर प्रकार के पटाखों की बिक्री की जा रही है। इस बार पटाखों की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। रंगीन चरखी, घिरनी, चटाई आदि की कीमत में इजाफा हुआ है। छोटी चटाई 20 रुपए तो छोटी चरखी पंद्रह रुपए में बिक रही थी। अनार पंद्रह रुपए से साठ रुपए में तो राकेट के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। रोशनी वाले पटाखों में फुलझड़ी, हंटर, महताब की पचास रुपए से डेढ़ सौ रुपए प्रति पैकेट तक में बिक्री हुई। बम, सात और उसे ज्यादा आवाज वाले पटाखों की कीमत में पहले की तुलना में वृद्धि हुई है। व्यवसाई राजेश ने बताया कि इस बार पटाखों के दाम में इजाफा हुआ है। खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। दुकानदारों को दीपावली के दिन अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाई गई पटाखों की दुकानों पर भीड़ रही। मुहम्मदाबाद, औड़िहार, नंदगंज, जमानिया, जखनिया, कासिमाबाद, मरदह, करंडा, सादात आदि बाजारों में भी पटाखे की दुकानों पर चहल-पहल रही।
(फोटो भी)
0000
इनसेट
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और फोटो की भी हुई बिक्री
गाजीपुर। दीपावली पर्व पर घर में शुभ, सुख, समृद्धि तथा शांति के लिए प्रथम पूज्य भगवान गणेश तथा धन, धान्य और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। घर-घर में दोनों देवताओं की मूर्तियां रखकर विधिवत पूजा-पाठ किया जाता है। इसकी तैयारी के क्रम में बुधवार को बाजारों में मूर्तियों की जमकर खरीद हुई। बाजारों में सजी दुकानों पर कई प्रकार की वेराइटी की मूर्ति अलग-अलग कीमतों में मिल रही थी। इनकी कीमत 25 रुपए से लेकर पांच सौ तक थी। मिट्टी के अलावा प्लास्टर आफ पेरिस से बनी मूर्तियों की खूब मांग हुई। शहर तथा ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर देर शाम तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन

0000
इनसेट
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
गाजीपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर तथा कसबों में मिठाई की दुकानें सज गई हैं। इन पर खोवा, छेना, बेसन के लड्डू आदि परंपरागत मिठाई के अलावा मेवा, फल तथा सब्जी से बनी मिठाई भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है। सुबह से ही इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी थी। छेने की मिठाई की कीमत जहां 260 से लेकर तीन सौ प्रति किलो तक रही तो खोवे से बनी मिठाई का भाव तीन सौ रहा। इसी प्रकार काजू की बरफी साढ़े सात सौ से आठ सौ तथा मेवों से बनी मिठाइयों की कीमत भी कमोवेश इसी के आसपास रही। देशी घी वाले परंपरागत बूंदी के लड्डू 200 से लेकर 300 के साथ ही बेसन के लड्डू 200 से 250, सोनपापड़ी तथा अन्य मिठाई भी सौ रुपए से लेकर तीन सौ रुपये तक में बिक रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मिठाई की दुकानों को टेंट आदि लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
0000
इनसेट
फूल माला की भी रही मांग
गाजीपुर। पूजा-पाठ के आयोजनों में बढ़ती मांग के चलते बाजारों में फूल माला की भी बिक्री हुई। शहर के मिश्रबाजार, ददरीघाट, चीतनाथ, फुल्लनपुर, लंका सहित कुछ अन्य स्थानों पर फूल तथा माला की दुकानें सजाई गई थी। गेंदा, गुलाब की माला के साथ ही अन्य फूलों की छोटी-बड़ी माला की खरीदारी लोगों ने की। इसके अलावा सजावट वाले फूलों की भी मालाएं तथा सजावटी सामानों की भी बिक्री हुई। दीपावली पर्व पर घर में मंदिरों एवं दरवाजों को सजाने के लिए लोगों ने इसकी खरीददारी की।
0000
इनसेट
मोमबत्ती की भी हुई खरीदारी
गाजीपुर। रोशनी के पर्व पर खास बिकने वाले मोमबत्ती की धूम रही। शहर में लगाई गई दुकानों पर सादी तथा रंगीन कई प्रकार की मोमत्तियां बिक रही थी। छोटी, मीडियम तथा बड़ी साइज की तमाम मोमबत्तियों पर महंगाई का असर दिखा। प्लास्टिक तथा कागज के पैकेटों में उपलब्ध इनकी कीमत 15 रुपए से लेकर सौ रुपए तक रही। इसके अलावा फ्लोटिंग कैंडिल की भी अलग-अलग दरों पर दुकानदारों ने बिक्री की।
0000
इनसेट
दीपावली की तैयारी में जुटे रहे लोग
गाजीपुर। रोशनी के पर्व दीपावली की तैयारी को लेकर लोग घरों की साफ-सफाई में बुधवार को भी जुटे रहे। कई जगहों पर घरों एवं दुकानों में रंग-रोगन का काम पूरा किया गया वहीं घर के प्रत्येक कमरे की सफाई में महिलाएं शाम तक जुटी रहीं। इस पर्व की पूर्व संध्या पर सूरन की सब्जी खाने की परंपरा है। सोमवार को बाजार में इसकी भी मांग बनी रही। बाजार में पहाड़ी सूरन 40 रुपये प्रति किलो के भाव बिका।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें