फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आते समय सिपाही की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। मिर्जापुर जनपद के नगर कोतवाली में तैनात एक सिपाही की घर आते समय अचानक तबीयत खराब होने पर शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली के रमरेपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव (45) मिर्जापुर जनपद के नगर स्थित कोतवाली में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी होते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के लिए जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मिर्जापुर से घर आते समय सिपाही की तबीयत खराब हो गई। मौत की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें