फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों को लगेगी बुस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के सामने कोरोना संक्रमण के बीच विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की दोहरी चुनौती है। ऐसे में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा का तीसरी टीका (एहतियाती टीका) लगाने का निर्णय लिया गया है। अब तक ऐसे लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही थी दो दूसरी डोज नौ माह पहले लगवाए थे लेकिन अब 90 दिन के बाद ही बूस्टर लगाई जा सकती है। इसका लाभ सिर्फ चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को ही मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के बीच विधानसभा का चुनाव हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दर बढ़ा था जिससे सबक लेते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सक्रिय है। इन दिनों कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कुछ दिनों से प्रतिदिन सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसी दौरान विधान सभा चुनाव की भी तिथि घोषित हो गई। ऐसे में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सुरक्षित रखने के साथ संक्रमण से बचाने की चुनौती जिला प्रशासन के सामने आकर खड़ी हो गई। इस दौरान सरकार ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाने की घोषणा की। इस दौरान दूसरा डोज लगाने वालों के लिए नौ माह का अंतराल निर्धारित किया गया। ऐसे में चुनाव में तैनात कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए शासन की ओर से दूसरा डोज लगवाने के 90 दिन बाद बूस्टर डोज लगाने का समय निर्धारित कर दिया गया है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के तैनात कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
0
इनसेट
अब तक 10916 को लगी बूस्टर डोज
गाजीपुर। अब तक 10916 ने बूस्टर डोज लगवाई है। इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी एवं फ्रंटलाइन वर्करों के साथ 60 वर्ष से ऊपर लोग शामिल हैं। यहीं नहीं बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित किया जा सके। प्रतिदिन 500 से ऊपर लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों के बूस्टर डोज लगाने से डोज के आंकड़ों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें