फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से कर लें संवेदनशील-अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा मुहम्मदाबाद, सैदपुर, जखनिया एवं सदर के सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर लें। व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें ताकि मतदान के दौरान कोई परेशानी न हो। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन को मतदान के पूर्व एवं मतदान के बाद सील करने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने कार्यों को चार भागों में विभक्त करते हुए मतदान को संपन्न कराएंगे। सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आरओ-एआरओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने नाम, पद नाम एवं मोबाइल पर शेयर कर लेंगे जिससे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे़। सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट पहले से ही मतदान केंद्र, बूथ, रास्ते, शौचालय, संवेदनशील-अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण पहले से कर लें जिससे चुनाव के समय कोई परेशानी न हो। साथ ही ऐसे पुरवों-मजरों में निवासित व्यक्तियों जो अपराधी प्रवृति के हों का चिन्हांकन पहले से ही कर लिया जाए। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन की गहन जानकारी प्राप्त करें एवं कक्ष की निर्वाचन लिस्ट एवं मशीन का मिलान अवश्य कर लें। कहा कि चुनाव से संबंधित मशीन एवं बैटरी तथा किसी प्रकार की समस्या जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ को आती है तो तत्काल कंट्रोल रूम नंबर-0548-2220211 एवं टोल फ्री-1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में 50 प्रतिशत बूथों पर नेट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से पहले से प्राप्त कर लिया जाए। प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें