फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलरों ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सौंपी चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से निर्धारित की गई धान खरीद की नई नीति जिले के मिलरों को रास नहीं आ रही है। धान की सरकारी खरीद के पहले दिन ही सोमवार को दर्जनों मिलरों ने विरोध स्वरूप अपने-अपने मिलों की चाबी सोमवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ल को सौंप दी।
विज्ञापन

राइस मिलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मिलरों ने अधिकारी को दिए गए अपने पत्रक में चावल की रिकवरी को 67 से घटाकर 60 फीसद किए जाने की मांग की है। बकाए भुगतान संबंधी मांगों को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि चॉबी इसलिए सौंपी है कि प्रशासन धान की खरीद कर अपनी जिम्मेदारी पर धान की कुटाई कराए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राय, उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, महामंत्री रामजन्म यादव, संजय शर्मा, अनिल गुप्ता, अभय यादव, सोनू राम, रतन जायसवाल, सोनू अंसारी एवं ज्ञानप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें