सुहवल। अखिल भारतीय मद्धेशिया कांदू हलवाई संघ के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम सुहवल गांव स्थित इंटर कालेज के सभागार में संत श्री गणिनाथ पूजनोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर प्रभात फेरी, पूजन, भंडारा, प्रसाद वितरण, प्रवचन आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। शोभायात्रा में संत शिरोमणि की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान मुख्य अतिथि बिरनो ब्लाक के पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता ने सामाजिक एकजुटता को जरूरी बताते हुए सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की। कहा कि मद्धेशिया समाज के कुल गुरु संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। इनका अवतार इस लोक में धर्म की रक्षा, मानवता का संदेश देने, बढ़ रही वैमनस्यता को दूर करने के लिए हुआ था। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, कमला प्रसाद, राजू, रमाशंकर फौजी, ओमप्रकाश, रतन गुप्ता, अरविंद व नंदू आदि मौजूद थे।