फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बस में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रवेश पत्र दिखाना होगा। यह सुविधा 22 से 24 जनवरी तक प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की परीक्षा बीते वर्ष 28 नवंबर को आयोजित की गई थी। प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से शासन ने इस परीक्षा को रद कर दी थी। यह परीक्षा अब 23 जनवरी को होगी। इस परीक्षा में करीब 51 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा में 31 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी बैठेंगे। जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा में करीब 20 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद होने के बाद शासन ने सहूलियत प्रदान करने के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त आने-जाने की सुविधा देने की घोषमा की थी। रोडवेज के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में कुल 75 बसें हैं। इनमें से सात बसें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिग्रहित की जा चुकी हैं। शेष 68 बसों का परिवहन विभाग की तरफ से विभिन्न रूटों पर संचालन किया जा रहा है। चुनाव की तिथि करीब आने पर कुछ और बसें अधिगृहित होने की उम्मीद है। परिवहन निगम शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए शासन ने प्रदेश के सभी एआरएम को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें