फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों को बताए उनके अधिकार और कर्तव्य

विज्ञापन
मरदह। कार्यक्रम के मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि अवध किशोर सिंह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक वाराणसी। ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बिरनो (प्रथम) में मंगलवार को संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक वाराणसी अवध किशोर सिंह और विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक प्राचार्य डायट सैदपुर सोमारू प्रधान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके अधिकार और कर्तव्य बताए जाएं। साथ ही विद्यालय स्तर पर संचालित कार्यक्रम और विभागीय गतिविधियों के प्रति उन्हें जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक प्राचार्य डायट सैदपुर सोमारू प्रधान ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टालों को देखा। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर से सभी विद्यालयों को संतृप्त करना, आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित सफाई, शौचालय की सफाई, पेयजल की सुविधा, मरम्मतीकरण, विद्युतीकरण और फर्नीचर की व्यवस्था, खेल परिसर आदि का विकास हो सके। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अरखपुर, बिरनो, बुद्धू सराय, प्राथमिक विद्यालय अरसदपुर, देवकठिया, बल्लीपुर और अरखपुर के शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो अविनाश राय, खंड शिक्षा अधिकारी मरदह डा. कल्पना, उदय चंद राय, कमलेश यादव, लोचन यादव, अमरनाथ यादव, अरुण पांडेय, प्रेम प्रकाश यादव ,चंद्रजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता उर्फ गुड्डू और संचालन महातिम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें