फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौवली गांव स्थित पोखरी में सोमवार को नहाने गया किशोर डूब गया। इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से किशोर के तलाश में जुटी, लेकिन घंटो बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पोखरी में डूबा किशोर अभिषेक राजभर (15) मूलरुप से धरवार कला गांव का निवासी था। वह बीते कई माह से जयरामपुर भगवन गांव स्थित रिश्तेदार के यहां रह रहा था। युवक प्रतिदिन गांव के लड़कों के साथ मिश्रौवली गांव स्थित पोखरी में नहाने जाता था। इसक्रम में सोमवार को वह अकेले ही पोखरी में नहाने गया, स्नान करने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया, उसने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे वह डूब गया। हादसे के बाद पोखरी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जयरामपुर भगवल गांव निवासी किशोर के रिश्तेदार ग्रामीणों और पुलिस टीम के सहयोग से डूबे किशोर की तलाश शुरू किए। लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद जाल डालकर उसकी तलाश शुरू की गई। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें