फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटगेट में फंसा टैंकर, लगा जाम

विज्ञापन
हमीद सेतु पर जाम में फसा एम्बुलेंस ।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के हमीद सेतु के पास लगाए गए लोहे के हाईटगेज वैरियर के नीचे से जल्दबाजी में निकलने के प्रयास में मंगलवार को गाजीपुर की तरफ से आ रहा एक तेल का खाली टैंकर का उपरी हिस्सा फंस गया। देखते ही देखते पुल और राजमार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद टैंकर तो निकल गया, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु तरीके से बहाल करने में मौके पर पहुंचे सुहवल और रजागंज पुलिस कर्मियों को काफी परेशान होना पड़ा। गंतव्य तक समय से पहुंचने के लिए वाहन सवार लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। ऐसे में बहुत से वाहन सवार और पैदल राहगीर जाम देख घर लौट गए। जाम के समाप्त होने और यातायात के पूर्वत बहाल होने के चलते राहगीरों ने सुकुन महसूस किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें