फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहवल थाना ने 30 वाहनों के ई-चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 30 वाहनों के ई-चालान काटे गए। इसमें बिना हेल्मेट, तीन सवारियां, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन पर बात करते वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात थे, उन्हें पुलिस ने जाने दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। जो भी नियमों का उल्लंघन करता पाया जायेगा, उसके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें