फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समागम में छात्रों ने विचारों को किया आदान- प्रदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। हार्टमनपुर इंटर कालेज हार्टमनपुर में मंगलवार को पुरातन छात्र समागम प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के संरक्षण और पुरातन छात्र परिषद के संयोजन में आयोजित किया गया। पुरातन छात्र समागम में पुरानी यादों को ताजा कर विद्यालय के पूर्व छात्रों ने विचारों का आदान-प्रदान किया। समागम समारोह के मुख्य अतिथि फादर प्रकाश लुइस द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर छात्राओं द्वारा प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जूनियर छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। जूनियर छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। सीनियर वर्ग की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने कहा कि इस विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले छात्र आज उच्च पदों पर आसीन है, जिन्होंने इस विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रतिवर्ष ऐसे पूर्व छात्रों को सम्मानित करता है। इसके अलावा ऐसे अध्यापक जिनके मेहनत के परिणाम स्वरूप छात्र सफल होते हैं। उनका यह विद्यालय अभिनंदन करता है। इस अवसर पर फादर सीडी जान, एके सिंह, अनिल कुमार मिश्र, राजेश कुशवहा, लक्ष्मण राय, कवि संजीव त्यागी, हिमांशु राय ,राजेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें