स्थानीय तहसील परिसर में उप निबंधन कार्यालय को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार तीन महीने से जारी है। अधिवक्ताओं की हड़ताल से तहसील के सभी विधिक कार्य ठप हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर मांग पर विचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि अब धैर्य की सीमा टूट रही है। पिछले 2 अगस्त से कासिमाबाद तहसील परिसर में निबंधन कार्यालय खोलने की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन कर रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील के पिछले अधिकारियों ने निबंधन कार्यालय को किसी दूसरे जगह खुलवाने की संस्तुति की थी। अब उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित सभी अधिकारी बदल गए हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। धरने में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष राम, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, संजय तिवारी, अजय कुमार चौबे, कन्हैया यादव ,कमलेश यादव और नवीन वर्मा रहे।