फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर विफल : सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए झूठा प्रचार कर रही है। सरकारी दफ्तरों में बढ़ते भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। यह सरकार सभी मुद्दों पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि थाना, तहसील, जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में जिस तरह से भ्रष्टाचार बढ़ा है उसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। जनता से वसूले जा रहे पैसे कहां जा रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों पर कार्रवाई न होना यह साबित करता है कि नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार का पैसा जा रहा है, इसका जवाब कौन देगा। इस समय जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। न्याय के लिए लोग भटक रहे हैं। कोरोना काल में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश की नदियों में शवों का अंबार जिस तरह से देखा गया है उस नाकामी को सरकार कैसे छिपा सकती है। अस्पताल संसाधन विहीन है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जिस तरह से विपक्ष की आवाज दबा रही है यह देश के लिए शुभ नहीं है।
उन्होंने सरकार से मांग किया कि अस्पतालों में दवाओं के साथ चिकित्सकों की नियुक्ति कर जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है। पूर्व मंत्री के साथ नागेंद्र सिंह, ओमप्रकाश राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें