फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी - बिहार बार्डर का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बृहस्पतिवार को यूपी-बिहार बार्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पर अवैध गतिविधियां रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की मातहतों से जानकारी ली। इसके बाद गहमर थाने और बारा चौकी का निरीक्षण किया। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने गहमर कोतवाली स्थित यूपी-बिहार बार्डर का निरीक्षण किया। सीमा के दोनों तरफ अवैध गतिविधियां रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कार्रवाई का निर्देश दिया। बारा चौकी के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था देखी। इसके बाद गहमर थाने का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस, मेस, बैरक और थाने में हो रहे निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाए। लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करने का काम करें। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें