फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: दोस्तों के साथ पार्टी मना कर लौटा तो पिता ने डांटा, नाराज बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम

Mon, 07 Jun 2021 12:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में पिता की डांट से नाराज बेटे ने आत्महत्या कर ली। रविवार की देर शाम दोस्तों के साथ पार्टी कर लौटने पर पिता ने डांटा था। सोमवार सुबह बेटे का शव पेड़ से लटकता मिला। 
विज्ञापन
पेंटर का काम करने वाले सूरज राजभर (20) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ पार्टी मना कर लौटे बेटे को पिता ने डांटा। वह नाराज हो कर अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन सुबह होने पर वो अपने कमरे में नहीं मिला। उसका शव गांव के बाहर आम की पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता मिला। इस सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की है। 

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के गोरखा गांव के बाहर पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता मिला शव पेशे से पेंटर सूरज राजभर (20) का था।  सोमवार की सुबह शव देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया है। 

 गांव निवासी सूरज राजभर (20) पेंटर का काम करता था। रविवार की देर शाम वह अपने साथियों के साथ पार्टी मनाकर घर लौटा तो किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया। वह नाराज होकर अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव बगीचे में आम की पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रहा है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें