फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जवान की उपचार के दौरान मौत, तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में थे भर्ती

Mon, 08 Apr 2024 09:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: परिजनों ने बताया कि तबियत खराब होने पर उनका इलाज दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के बिरनो निवासी और आर्मी के जवान की दिल्ली में उपचार के दौरान सोमवार को सांसें थम गईं। परिजनों के मुताबिक जवान का पार्थिव शव मंगलवार को घर पहुंचेगा और यहीं अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन


बिरनो गांव निवासी अनिल यादव (30) 2013 में आर्मी में ज्वॉइन हुए थे। इस समय उनकी तैनाती जालंधर में थी। परिजनों के मुताबिक जहां तबियत खराब होने पर उनका इलाज दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। अनिल की शादी नौ वर्ष पहले हुई थी।

पत्नी मंजू देवी के साथ 6 वर्ष की बेटी और 3 वर्ष का बेटा भी है, जो साथ में ही रहते थे। अनिल यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों भाई दीपक यादव और छोटू यादव घर पर रहकर खेती गृहस्थी का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें