इस पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर सब्बलपुर निवासी राजू यादव और सोनार टोली निवासी कृष्णकांत जायसवाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 65 लाख 7 सात हजार 9 सौ रुपये नकद, एक पिस्टल, तीन कारतूस, तीन पैकेट में 17 सौ ग्राम हेरोइन, एल्यूमिनियम फ्वायल, दो इलेक्ट्रानिक तराजू, सामान्य तराजू और बाट, छलनी, तीन लीटर तरल पदार्थ, चार बोतल में एसीटिल क्लोराइड और 5 किग्रा सोडियम कार्बोनेट पांच किग्रा, दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि टीम के हत्थे चढ़े शातिर राजू यादव के खिलाफ दिलदारनगर, सदर कोतवाली, जमानिया और दूसरे शातिर कृष्णकांत जायसवाल उर्फ सोनू के खिलाफ जमानिया में एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज है।