फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 53 कुंतल 20 किग्रा हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान की खरीद शुरू हो गई है। अभी तक विपणन शाखा के तीन क्रय केंद्रों ने 53 क्विंटल बीस किलोग्राम धान की खरीद की है। हालांकि अभी इसमें तेजी नहीं आई है लेकिन आवक बढ़ने पर आने वाले दिनों में खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को इस वर्ष दो लाख 31 हजार दो सौ मीट्रिक टन की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 122 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा के 25, पंजीकृत सहकारी समिति दो, एफपीओ 22, पीसीएफ 15, पीसीयू 39, यूपीएसएस 14, मंडी समिति चार एवं एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। पिछले दिनों खरीद शुरू हो गई। अभी तक 53 क्विंटल 20 किग्रा धान तीन किसानों से क्रय किया गया है। यह खरीद विपणन शाखा के तीन क्रय केंद्रों सदर, जंगीपुर एवं मरदह की ओर से की गई है। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित है। धान की बिक्री के लिए किसानों की तरफ से पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक विभिन्न तहसीलों के 12 हजार 791 किसानों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। मालूम हो कि बीते वर्ष जिले में धान की शानदार खरीद की गई थी। उस समय दो लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए 136 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान दो लाख 20 हजार एमटी से ज्यादा की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें