राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित स्वतंत्रता आंदोलन में किसानों की भूमिका विषयक निबंध प्रतियोगिता में शिवानी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि नूर सबा दूसरे, सौम्या मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। ज्योति वर्मा एवं जयति जैन प्रशंसित स्थान पर रहीं।
इसके पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निरंजन कुमार यादव ने किया। दिलीप चौहान बागी ने कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की वंदना से की। इसी क्रम में रामनाथ केसरवानी ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी कविता का पाठ कर कोरोना काल की विभीषिका को उजागर किया। इसके अलावा डॉ. अमित यादव, दिवाकर मिश्र ने रचना प्रस्तुत की। अभिषेक कुमार ने कबीर वाणी का अंग्रेजी में पाठ किया। शोध छात्र अतुल त्रिपाठी ने भगत सिंह के शेर पढ़े। डॉ. शशिकला जायसवाल ने अपनी मधुर आवाज से खूब वाहवाही लूटी। उर्दू शायर गजनफर ने कौमी एकता की मिसाल पर एक ग़जल पढ़ी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. संगीता मौर्य, डा. पीयूष कुमार, डॉ. संतन कुमार राम, डॉ. अकबर आजम, डॉ. सारिका सिंह एवं डॉ. उमाशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।