फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार का शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के पीरनगर स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में चौकीदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजने के साथ छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इंदलपुर निवासी अर्जुन राम (56) डाक अधीक्षक कार्यालय में चौकीदार के पद पर तैनात थे। वह सोमवार की रात भी ड्यूटी पर थे। सुबह सफाई कर्मी सफाई करने के लिए आए तो देखा कि कार्यालय का दरवाजा बंद था। इस पर वह दरवाजा खटखटाने लगे। काफी देर बाद भी अंदर से कोई आवाज न आने पर सफाई कर्मियों ने इसकी जानकारी कर्मचारियों को दी। कुछ ही देर में कर्मचारी और अधिकारी वहां पहुंच गए। धक्का देकर लोगों ने दरवाजा खोला तो लोगों ने देखा कि बक्सा में मच्छरदानी लगा हुआ था और चौकीदार जमीन पर मृत पड़ा था। अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही चौकीदार के परिजनों को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें