फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ महिला अभिभावक विद्यालयों में फहराएंगी तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को विद्यालयों में वरिष्ठ महिला अभिभावक झंडा फहराएंगी। संबंधित क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि का संबोधन अनिवार्य रूप से होगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशकों का निर्देश सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्राप्त हो चुका है। विद्यालयों पर झंडारोहण का कार्यक्रम पूरे धूमधाम और कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय पर अभिभावकों, छात्रों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों सहित कुल 50 लोग उपस्थित रह सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र यादव ने बताया की झंडारोहण कार्यक्रम को बेहतर ढंग से कराने के लिए शनिवार को ही जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान बेसिक स्तर पर 15 अगस्त से शुरु हो जाएगा और पूरे दिसंबर माह तक चलेगा। इस अभियान की शुरुआत वरिष्ठ महिला अभिभावक विद्यालय पर झंडा फहराकर करेगी। जबकि माध्यमिक स्तर पर यह अभियान 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन कराने, पूरे समय तक विद्यालय में ठहराव का लक्ष्य होगा। इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क करना, प्रधान और पंचायतों से विचार-विमर्श करना, विद्यालय प्रबंध समिति से सहयोग और मीना मंचों द्वारा रैली निकालने की प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा घुमंतू परिवार, ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले परिवार, भीख मांगने वाले परिवार, मजदूरी करने वाले परिवार और खेती-बारी एवं कालीन उद्योग में लगे परिवार की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का लक्ष्य है। बताया कि विद्यालयों में झंडारोहण के बाद नुक्कड़ नाटक और शपथ दिलाने का भी कार्यक्रम कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें