फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। पारसनाथ सिंह की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता आदर्श इंटर कालेज सियांवा के परिसर में आयोजित की गई। इसका फाइनल सियांवा एवं आस्था पैथोलॉजी सैदपुर के बीच खेला गया। इसमें सैदपुर की टीम ने जीत दर्जकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सियांवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 99 रन बनाए। इसके जवाब में सैदपुर की टीम ने टोनी सिंह के नाबाद 60 रन की बदौलत निर्धारित लक्ष्य छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए टोनी को मैन ऑफ द मैच और सियांवा के साधु यादव को मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवधार सिंह एवं दयाशंकर पांडेय ने प्रतियोगिता में कवि करनराज, अरुण सिपाही एवं गायक राजेश रंग को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। मैच के अंपायर अजित दूबे, राजू बॉक्सर, कमेंट्री जफर इकबाल, राजू तथा स्कोरर विजय राजभर रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक दिलीप सिंह, श्रीकांत सिंह, संजय सिंह, हरिश्चंद्र यादव, अखिलेश कुशवाहा, पंकज सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें