फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए शनिवार की शाम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की भराई और बोल्डर डालने का काम जल्द पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से अगले दो माह तक सोनवल के पास पुरानी रेल लाइन को हटाया जाएगा। उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम, लाइन, गार्डरों और विद्युतीकरण आदि के काम के प्रगति की समीक्षा की। सोनवल में बन रहे नए रेलवे स्टेशन जाकर तीनों रेल पुलिया, स्टेशन की मुख्य इमारत, कर्मचारियों के आवास, स्टेशन तक जाने वाली सड़क का हाल देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि साल के अंत तक परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो जाना है। इसमें सोनवल से ताड़ीघाट और मेदिनीपुर गंगा नदी होते हुए सिटी स्टेशन लाइन बनानी है। इसे तय समय तक हर हाल में पूरा कर लें। आरवीएनएल परियोजना निदेशक सत्यम कुमार, आरवीएनएल इलेक्ट्रिक जीएम पीयूष, जीएम एसएनटी सिग्नल टेली कम्युनिकेशन आरके सिंह, एसपी कंशट्रक्शन प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल, पीएनडार जीएम अफरोज कापरा, जीपीटी वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, जीएम गौतम सरकार, विद्युत राव, आरके सिंह, रितेश कुमार, अजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें