फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने बाइक सहित नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव स्थित भैंसही नदी के पुल के पास सोमवार की देर रात बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक सवार दो भाइयों को तमंचा सटाकर चार हजार नकदी, बाइक एवं दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को दबोचने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

देवरीबारी गांव निवासी राम लखन चौहान और राम लगन चौहान बाइक से शादी के सिलसिले में मऊ जिले की दोहरीघाट गए थे। घर लौटते समय रात हो गई थी। रामपुर पतारी गांव के पास एक बाइक पर चार बदमाश पहुंचे और बाइक में पीछे धक्का मार दिया। घटना में दोनों भाई बाइक सहित गिर के झाड़ी में चले गए। इसके बाद लुटेरों ने तमंचा सटाकर रामलगन चौहान के पास से 3000 और मोबाइल साथ ही उसके भाई राम लखन चौहान से 1000 और मोबाइल के अलावा बाइक लूट कर मऊ की तरफ फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची मऊ के रानीपुर थाना और दुल्लहपुर, भुड़कुड़ा की पुलिस टीम घेराबंदी कर लुटेरों को गिरफ्तार करने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें