फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में कल होगी समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) -2021 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 27 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को राइफल क्लब के सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निष्पक्ष ढंग से परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसमें नौ सेक्टर एवं 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व ो परीक्षा कराए जाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तिथि पांच दिसंबर से एक दिन पूर्व पहुंचकर केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक के साथ बैठक लें। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा कर ले ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। परीक्षा के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से सुरक्षित तरीके से कोषागार से प्राप्त प्रश्न-पत्रों के सील्ड पैकेट-बाक्स को सुबह आठ बजे तक केंद्र पर्यवेक्षक-स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्राप्त कराया जाएगा। सभी अपने अपने सेक्टर में आवंटित परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में कोई परीक्षार्थी किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, घड़ी, सादा कागज, कापी, किताब, नोट्स, खाद्य समाग्री, गुटखा आदि नहीं ले जा सकेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) गोपीनाथ सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय एवं सभी सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें