अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी और निष्पक्ष पत्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर सरजू पांडेय पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर देश की एकता और अखंडता तथा आजादी की रक्षा करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उनका नाम अजर-अमर है। वह एक ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी की ताकत से भारत में अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी। अन्याय और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना ही उनके जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य था। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर जिले के दो वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश श्रीवास्तव और विजयप्रकाश श्रीवास्तव को महासभा के जिलाध्यक्ष और महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। विचार गोष्ठी में मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव आदि रहे।