फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया 18-11-27

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यालय समता भवन पर समाजवादी विचारक, स्वतंत्रता-संग्राम के प्रमुख सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में समता मूलक समाज बनाने एवं आज की राजनीति में बढ़ रही कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि एक लोहिया जी थे जो केरल में किसानों पर गोली चलाने को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे और इतना संघर्ष किया कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके विपरीत एक वर्तमान भाजपा की सरकार है जो लखीमपुर में हुए किसानों के संहार के दोषियों को बचाने में लगी हुई है। अपने एक मंत्री का इस्तीफा नहीं ले पा रही है। लोहियाजी का सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाए जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो। आज हम सभी को डॉ. लोहिया को याद करते हुए राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है। गोष्ठी में रामवृक्ष यादव, सुधीर यादव, निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, हुकुम यादव, केसरी यादव, रामवचन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोपाल यादव, अशोक बिंद, आत्मा यादव, सुनील यादव, रामाशीष यादव, रामनगीना यादव, विजयशंकर यादव, धर्मदेव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें