फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद देहात मंडल के उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ मंडल उपाध्यक्ष के पद के साथ ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र में उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा मुहम्मदाबाद देहात मंडल के उपाध्यक्ष एवं चकशाहमुहम्मद उर्फ मलिकपुरा के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर ने मंडल के अध्यक्ष प्यारेमोहन यादव को उपाध्यक्ष पद के साथ ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र सौंपकर आरोप लगाया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की लंबे समय से उपेक्षा और उत्पीड़न से परेशान होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। उनके साथ पार्टी छोड़ने वालों में हरेंद्र यादव, रश्मिकांत, अमित उपाध्याय, ओमप्रकाश, लालबाबू, धर्मेंद्र कनौजिया, मनोज, लक्ष्मण कुशवाहा, दिलीप, रामप्रकाश आदि शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधान प्रतिनिधि और उसके समर्थकों द्वारा पार्टी छोड़ देने से भाजपा को झटका लगा है। पार्टी के स्थानीय नेता डैमेज कंट्रोल में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें