गाजीपुर। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित बुधवार को शिव-दुर्गा मंदिर में बलिया जिला प्रशासन को बुद्धि शुद्धि के लिए छात्र नेताओं ने हवन- पूजन किया। बलिया में पेपर लीक की खबर छापने वाले पत्रकार पर हुई फर्जी कार्रवाई के विरोध में छात्रसंघ ने बलिया जिला प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन-पूजन किया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में बलिया जनपद में हुए पेपर लीक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर नकल माफियाओं की बलिया जिला प्रशासन से सांठ-गांठ को उजागर करने वाले पत्रकार अजित ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता पर हुई बेबुनियाद कार्रवाई से छात्रसंघ में भी बलिया जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। छात्र नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से बलिया के डीएम और इस मामले से जुड़े अन्य सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, शशांक उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, प्रवीण पांडेय, अभिषेक गौण, जितेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक राय, शशिप्रकाश शर्मा, रोहन यादव, दीपक कुमार, अभिषेक पाण्डेय, चन्द्रेश दूबे, विवेक कुमार,आलोक कुमार, गोलू तिवारी, निसार अहमद, सोनल वर्मा आदि छात्र नेता शामिल थे।