फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ पंजाब सरकार ने खिलवाड़ किया है। वहां के मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। ये बातें शुक्रवार को कासिमाबाद चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाने के बाद भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक पद पर हैं। पंजाब में उनके साथ जिस तरह से सुरक्षा के संबंध में खिलवाड़ किया गया है देश की जनता पंजाब सरकार को माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। कहा कि 20 मिनट तक प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर खड़े रहे और वहां की पुलिस और वहां की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी थी। इससे पंजाब सरकार की पोल खुल गई है। पूरे देश में प्रधानमंत्री की मंगलकामना के लिए लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं। कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब सबके सामने आ गया है। इस अवसर पर इंद्रकुमार सिंह, विजय यादव, मंडल अध्यक्ष कासिमाबाद संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष लल्लन चौहान, अभिषेक सिंह मिंटू, आलोक पांडेय, रविंद्र राजभर, सुखदेव राजभर, रामाश्रय राजभर, विजय राजभर, चंद्रजीत सिंह, गोलू सिंह, मोनू सिंह, राजेश चौहान, शिवराज बिंद, हरेंद्र यादव, हीरा यादव, निखिल सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें