आसपास के लोगों ने नहर के पानी से आग पर काबू पाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर तितर-बितर करने की कोशिश की। हालांकि फायर बिग्रेड की दो गाड़ी के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और राहत बचाव शुरू किया।
बस में फंसे पांच शवों को बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी मरदह भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। दो लोगों को मऊ और आठ लोगों को गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, डीआईजी ओम प्रकाश सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर बस हादसे में बड़ी कार्रवाई: उर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर तीन निलंबित, एक की सेवा समाप्त
महिला ने कूदकर बचाई जान, बस में बच्चे भी थे सवार
बस में सवार एक महिला ने कूदकर अपनी जाच बचाई। उसने बताया कि बस में महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। विवाह में जाने के लिए लोग हंसी-खुशी जा रहे थे। हादसा अचानक हुआ। जब तक लोग बचते तब तक आगे ने विकराल रुप ले लिया था। चंद सेकंड में पूरी आग जल उठी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, झुलसे लोगों को 50-50 हजार की सहायता देने का ऐलान हुआ है।
यह भी पढ़ें; Ghazipur Bus Fire: धूमधाम से शादी करने का सपना रह गया अधूरा, हादसे के बाद सिर्फ सिंदूरदान कर हुई विदाई
ये झुलसे
- पवन (13) पुत्र बालकिशुन निवासी खिरिया, जिला मऊ
- उर्मिला (30)- निवासी जिला मऊ
- आर्यन (7) पुत्र अरविंद- निवासी भलया जिला मऊ
- संगीता (30) पत्नी अरविंद- निवासी भलया जिला मऊ
- रंजन (18) पुत्री फूलचंद- निवासी भलया जिला मऊ
- नैंसी (19) पुत्री दिनेश- निवासी खिरिया काजा जिला मऊ
- निर्जला सरोज (17) पुत्री दिनेश- निवासी खिरिया काजा जिला मऊ
- अंश (5) पुत्री अरविंद- भलया जिला मऊ
- पूजा (24) पत्नी गोविंद- निवासी कोनाहित, जिला मऊ
- दिनेश कुमार (38) पुत्र फूलचंद खिरिया काजा, जिला मऊ