फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से 250 घरों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के जखनिया गोविंद बाजार में 400 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से 250 घरों में 48 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। यह ट्रांसफार्मर एक गड़ही के नजदीक कम ऊंचाई के चबूतरे पर रखा था। जहां पिछले दिनों की बारिश के चलते पानी ट्रांसफार्मर तक आ जाने से ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्क्त पैदा हो गई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को ऐसे जगह पर लगाना चहिए था, जो पानी की चपेट आने से खराब नहीं हो। लेकिन, विभाग इस बारे में नहीं सोचता। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें