थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव के उत्तर दिशा में स्थित बागीचे में दो दिन पूर्व एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला था। करीब 36 घंटे बाद भी इस मामले का खुलासा नहीं हुआ।
पुलिस इस मामले में छह लोगों को कब्जे में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही साथ मृतका के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया, सर्विलांस और फोरेसिंक टीम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न थाना मुख्यालय सहित बिहार और झारखंड पुलिस डिटेल भेज कर शिनाख्त में जुटी हुई है। कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि पुलिस की कई टीमें इस मामले के खुलासे के लिए जुटी हुई है। साथ ही साथ क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के अलावा सर्विलास के माध्यम से भी कार्य किया जा रहा है। घटना स्थल की ओर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ किया जा रहा। इधर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से लिए साक्ष्य की जांच में जुटी है।