बूथ सत्यापन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सदर की बैठक नंदगंज स्थित एक स्कूल एवं जंगीपुर विधानसभा की खालिसपुर में हुई। इसमें पार्टी की प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने कहा कि कुशल नेतृत्व में बूथ समितियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रवादी विचारधारा की लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें एक ऐसा नेता मिला है, जिनके हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है। आज योजना का शत-प्रतिशत लाभ बिना रुके लाभार्थियों को मिल रहा है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। पार्टी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा राष्ट्र निर्माण है न कि सत्ता सुख। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। 30 अगस्त तक बूथ सत्यापन का कार्य प्रत्येक बूथ पर होगा। सदर विधानसभा का जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय एवं जंगीपुर विधानसभा की बैठक का संचालन प्रवीण सिंह ने किया। बैठकों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, रमाशंकर उपाध्याय, रमेश सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, व्यासमुनी राय, पीयूष पांडेय, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रुद्रा पांडेय, मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, राकेश यादव, सुरेश बिंद, सरोज देवी, रंजू शर्मा, शैलेश राम, मीरा श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, अमरनाथ दूबे, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, डॉ. चंद्रमा बिंद आदि उपस्थित थे।