इस दौरान पुलिस टीम को प्लास्टिक की सफेद पन्नी में चार व्यक्तियों से 900 ग्राम, 600 ग्राम, 700 ग्राम और 800 ग्राम कुल तीन किलो ग्राम हेरोइन (कच्चा माल क्रूड) और सफेद नीले रंग की प्लास्टिक की तीन बाल्टियों में केमिकल (15 किलो) क्रूड ऑयल, 1130 रुपये नकदी, छह मोबाइल, दो कार बरामद हुईं।
पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम बबेड़ी गांव निवासी जैनेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना, नोनहरा थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव निवासी विनय कुमार उर्फ बिट्टी, सकरताली निवासी प्रेमचंद भारती और जौनपुर जिले के जफराबाद थाना के देवतली कला निवासी अमित कुमार मिश्र उर्फ सोनू बताया। एसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। इस कामयाबी पर एसपी ने पुलिस टीम को उत्साह वर्धन के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।