सुभासपा जखनियां विधानसभा संगठन की समीक्षा बैठक सोमवार को हंसराजपुर कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्त्ता किसी भी पार्टी का नींव होता है। नींव जितनी मजबूत होगी, मकान रूपी पार्टी उतनी मजबूती के साथ ऊंचाई पर जाएंगी। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा।
उन्होंने कहा कि हमें समस्त वंचित वर्ग को सुभासपा के साथ जोड़ना है और सभी को साथ लेकर, जातिवार जनगणना, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू कराना, प्रदेश वासियों को बढ़ती हुई महंगाई से निजात दिलाना, गरीबों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराना, घरेलू बिजली बिल को माफ कराना, पिछडे़ वंचित विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृति दिलाना एवं सभी को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।