फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता: अमेरिका से गाजीपुर लौटे चार लोग कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

अमेरिका से लौटे कोरोना संक्रमित परिवार के संपर्क में आने वाले उनके परिजनों और आस-पड़ोस के 21 लोगों का कोरोना जांच के लिए स्वस्थ्य विभाग ने सैंपल लिया है। 
विज्ञापन
जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से हैदराबाद होते हुए गाजीपुर आए एक परिवार के चार लोगों की बीएचयू में हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीएचयू से संक्रमितों के सैंपल अब जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। वहीं संक्रमितों के माता-पिता समेत आसपास के 21 संदिग्धों के स्वैब भी जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


इधर,  संक्रमितों में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं फिर भी एहतियातन उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि अमेरिका से गाजीपुर के एक मुहल्ले में आए परिवार के चार सदस्य हैदराबाद में भी ठहरे थे।

वहां उन्होंने निजी लैब में जांच कराई थी। गाजीपुर पहुंचने पर उन्हें पॉजिटिव होने का पता चला था। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति के माता-पिता समेत संपर्क में आए 19 अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा था। वहां से संक्रमित मिले चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि उनके माता-पिता और 19 लोगों की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही निगरानी

अब चारों संक्रमितों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए वाराणसी से भेजे जाएंगे। एसीएमओ ने बताया कि सभी को कोविड टीके की दोनों डोज लग गईं हैं। उनमें कोविड के लक्षण भी नहीं हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
पढ़ेंः पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: गोल्ड मेडलिस्ट की सूची पर विवाद, सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्रा का नहीं है नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें